रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है. राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बीते 13 दिनों के भीतर दिल्ली में तेल के दाम 8 रुपये बढ़ गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई में 84 पैसे की ताज़ा बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल 118.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
चेन्नई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत क्रमशः 108.96 रुपये और 99.04 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.03 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 97.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026