नई दिल्ली। पेटीएम (Paytm) और आईआरसीटीसी (IRCTC) के बीच हुई साझेदारी के बाद पेटीएम यूजर्स को अब रेलवे टिकट के पैसों का भुगतान बाद में कर पाएंगे।
पेटीएम ने IRCTC की मदद से रेलवे टिकट बुकिंग के लिए भी ‘बुक नाउ, पे लेटर’ (book now, pay later) स्कीम लॉंच की है. इस साझेदारी से अब पेटीएम पोस्टपेड (Paytm Postpaid) की सेवा आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी. इससे उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जिनके पास टिकट बुकिंग के वक्त पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं.
पेटीएम पहले भी कई सेगमेंट में बाय नाउ, पे लेटर स्कीम चला रह है. इस स्कीम की लोकप्रियता को देखते हुए इसे अब आईआरसीटीसी टिकटिंग सर्विस में भी लागू किया गया है. पेटीएम पोस्टपेड 30 दिन की अवधि के लिए अपने यूजर्स को 60 हजार रुपये बिना ब्याज उधार देता है. महीने का एक ही बिल बनाया जाता है, जिससे कि यूजर को अपने खर्च पर निगाह रखने में आसानी हो.
– एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026