राजधानी में पारा अब तेजी से चढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि, ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार हल्की बारिश हो सकती है। यानी मार्च के शुरुआती दिनों में गर्मी का अहसास नहीं होगा। दिल्ली में पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 25 फरवरी को और दूसरा 28 फरवरी को अप्रोच करेगा। IMD के सीनियर साइंस्टिस्ट आरके जेनामणि के अनुसार इसका असर भले ही कम रहे मगर बादल जरूर छाए रहेंगे।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?
स्काईमेट के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर के पहाड़ों पर सक्रिय हुआ है जिससे हवाओं के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। गर्म और नमी भरी हवाएं राजधानी पहुंच रही हैं। 25 फरवरी को इसका असर दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा पर भी दिखेगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 13 डिग्री आ सकता है। वहीं, 25 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय हल्की बारिश की संभावना भी है। इसके बाद 26 फरवरी को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर उत्तरी-पश्चिमी हवाएं दिल्ली आएंगी। वीकेंड तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री पर पहंच सकता है। वहीं फरवरी के अंतिम दिन गर्म होंगे।
नोएडा : कल से बारिश के आसार
दिल्ली से सटे नोएडा के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। कल से दो दिन तक बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से ठंड फिर से लौट सकती है। बुधवार को बादल छाए रहने की वजह से धूप काफी कम रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शनिवार से लेकर सोमवार तक ठंड बढ़ी रहने का पूर्वानुमान है।
उत्तरी राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम
उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली है। कई दिन तक आसमान साफ रहने के बाद अब बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी के कुछ स्थानों में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है।
कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर बुधवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, हालांकि मौसम विभाग ने अब सुधार की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, 24 तारीख से स्थितियां सुधरने लगेंगी। गुरुवार के बाद, फरवरी के अंत तक किसी भी बड़ी बारिश/बर्फबारी की कोई भविष्यवाणी नहीं है।
-एजेंसियां
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026