बेंगलुरू। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में 12 फरवरी को शुरू हुई। नीलामी के दौरान नीलामीकर्ता ब्रिटेन के ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर मंच से गिर गए। उस समय वे श्रीलंका वनिंदु हसरंगा की बोली लगवा रहे थे। हसरंगा की बोली 10.75 करोड़ रुपये तक पहुंची थी।
ह्यू एडमीड्स पहली बार 2019 में आईपीएल नीलामी के लिए आए थे। उन्होंने वेल्स के रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पिछले हफ्ते बताया था कि एडमीड्स एक बार फिर से नीलामीकर्ता के रूप में वापसी कर रहे हैं। अरुण धूमल ने कहा था कि एडमीड्स ने नीलामीकर्ता के रूप में बेहतरीन काम किया है। वे पहली बार मेगा ऑक्शन में बोली लगाने के लिए आए हैं। उनसे पहले रिचर्ज मैडली नीलामी का काम संभालते थे। जब उन्हें 2019 में आईपीएल ने इस काम के लिए नहीं बुलाया था तो उन्होंने निराशा जाहिर की थी।
नीलामी से पहले कहा था, इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की
नीलामी में आने से पहले एडमीड्स ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा था, “मैंने इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की है। आईपीएल की नीलामी लंबे समय तक चलती है। मुझे भी नहीं पता है कि नीलामी के लिए मेरे अंदर से ऊर्जा कहां से आती है। दो दिवसीय नीलामी के बाद मैं 14 फरवरी को लंदन वापस जाते समय फ्लाइट में बेहतरीन नींद लूंगा।”
कौन हैं ह्यू एड्मीड्स ?
36 साल के करियर में एडमीड्स 2700 से ज्यादा नीलामी का हिस्सा रहे हैं। वह पेंटिंग, पुरानी कारें, चैरिटी की नीलामी के लिए वे मशहूर हैं। आईपीएल में भी वह पिछले तीन सीजन से शामिल हो रहे हैं। एडमीड्स ने पिछली तीन नीलामी में सराहनीय काम किया है और वह अपनी पहली बार मेगा ऑक्शन में नीलामी करा रहे हैं।
एडमीड्स ने 2004 में एरिक क्लैप्टन से संबंधित 88 गिटार की नीलामी कराई थी। इसके दो साल दिसंबर में उन्होंने फिल्म ‘ब्रेकफास्ट एट टिफनी’ की अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न की ड्रेस को करीब 4.80 करोड़ रुपये में नीलाम कराया था। एडमीड्स ने फरवरी 2016 में जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘स्पेक्टर’ के मुख्य अभिनेता डेनियल क्रेग की कार एस्टन मार्टिन को करीब 25 करोड़ रुपये में बिकवाया था।
-एजेंसी
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026