भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लीनेन ने कहा कि फ्रांस चाहता है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में रूस पर और दबाव बनाने में भूमिका निभाए.
यूक्रेन में मानवीय स्थिति और नागरिकों की रक्षा को लेकर फ्रांस के मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र परिषद में चर्चा होनी वाली है.
इमैनुएल लीनेन ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि भारत इसमें हिस्सा ले और उसके शब्द और वोट आपस में मेल खाएं.’’
उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत की स्वायतत्ता का सम्मान करता है लेकिन रूस ने यूक्रेन पर बिना उकसावे के हमला किया है और इसलिए फ्रांस भारत से यूएनएससी की बैठक के अगले चरणों में ज़्यादा दबाव बनाने की उम्मीद करता है.
उन्होंने कहा कि परिषद में एक मजबूत आवाज़ होने के नाते ये बेहद महत्वपूर्ण है कि भारत के शब्द और उसका वोट मेल खाएं.
भारत ने अब तक संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों में छह बार हुई यूक्रेन से जुड़ी वोटिंग में ग़ैर-हाज़िर रहा है.
भारत ने यूएन चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय क़ानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात कही है लेकिन रूस के ‘विशेष सैन्य अभियान’ की निंदा करने से बचा है.
-एजेंसियां
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026