Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। हाथरस में हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के पक्ष में बालाजी पुरम में हुए चार दलों की संयुक्त सभा के दौरान सपा और रालोद जिलाध्यक्षों के बीच पनपे विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। सपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने घटना पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने पूरे प्रकरण के यहीं खत्म हो जाने की बात कह कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने की अपील की।
रालोद जिलाध्यक्ष ने सपा के जिलाध्यक्ष को मंच से उतर जाने के लिए कह दिया था
इसके लिए समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बाकायदा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सपा और रालोद के पदाधिकारी मौजूद रहे। 12 अक्टूबर को खेत बचाओ किसान बचाओ रैली के दौरान मंच संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रालोद रामरसपाल पौनियां ने सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को नाम से संबोधित करते हुए मंच से उतर जाने के लिए कह दिया था। जबकि मंच पर धर्मेन्द्र यादव के साथ सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महापंचायत के बाद दोनों पार्टियों ने इसे संज्ञान में लिया।
रामरसपाल पौनियां ने लोकमणिकांत जादौन के छाता स्थिति आवास पर पहुंच कर खेद व्यक्त किया
बताया जा रहा है कि रालोद जिलाध्यक्ष को इस विवाद का जिम्मेदार माना गया। जिस पर रालोद के हाईकमान के आदेश पर रामरसपाल पौनियां ने लोकमणिकांत जादौन के छाता स्थिति आवास पर पहुंच कर खेद व्यक्त किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने फैसाल किया कि सार्वजनिक तौर पर कार्यकर्ताओं के सामने इस विवाद को खत्म किया जाये। इससे दोनों पार्टियों को नुकसान हो रहा है, लम्बा नहीं खिंचना चाहिए।
प्रेसवार्ता के दौरान ठा. यदुवीर सिंह सिसौदिया, डॉ. साधना शर्मा, गौरव किशनपुरिया, लोकेश चौधरी, राघवेंद्र ठाकुर, रामबाबू पण्डा, गुरमुखदास, खलील अहमद एड., भरत उपाध्याय, अजय गौड़, प्रह्लाद चौधरी, विजिंदर चौधरी, सत्यवीर चौधरी, राजवीर सिंह, लखन मुखिया, सत्यभान, धरजंय, मुकेश फौजी, चिंटू, मोहित, नारायण, खुशबू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
- आगरा में इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक: बिल्डर ‘अहिंसा ग्रुप’ के 5 ठिकानों पर रेड, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति के शक में जांच जारी - February 18, 2026
- Agra News: कमला नगर में होटल स्वामी को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालात गंभीर - February 18, 2026
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026