Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। 19 दिसम्बर की रात के करीब आठ बजे कोकिलावन शनिदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कार सवार दंपति पर कोसीकला क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में महिला प्रीति पाल की हत्या कर दी गई थी। पति सुनील को भी हाथ में गोली लगी थी। सूचना पर एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर सहित दूसरे पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे। फारेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था। आलाधिकारियों ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया, फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाये थे।
सुनील ने बताया कि दो बाइकसवारों ने उनके उपर गोलियां बरसाई हैं
एसएसपी ने इस घटना का गंभीरता से लिया। एसओजी सहित पुलिस की कई टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया । पुलिस ने सुनील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला मथुरा की रहने वाली थी। अभी पुलिस मामले में सुरागनशी कर ही रही थी। मृतका के भाई ने अपने जीजा सुनील के खिलाफ ही पुलिस को तहरीर दे दी और सुनील पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के दूसरे लोगों से भी पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को सुनील ने बताया कि दो बाइकसवारों ने उनके उपर गोलियां बरसाई हैं। मृतका के भाई की तहरीर के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस का शक और बढा दिया। प्रीति के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि प्रीति के दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली उसके पेट में ही फंसी हुई थी।
पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, अन्य महिला से भी इस बीच संबंध बन गये थे
फारेंसिक टीम की ओर से मिल रहे इनपुट भी पुलिस के शक पुख्ता कर रहे थे। कई दूसरे कोणों के साथ ही पुलिस की जांच इस बात पर भी अटकी हुई थी कि सुनील भी हत्यारा हो सकता है। लगातार पुछता के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने खुलासा करते हुए बताया कि सुनील जिम संचालक है। उसके अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। हत्यारोपी सुनील के किसी अन्य महिला से भी इस बीच संबंध बन गये थे। जिसका पता प्रीति को भी चल गया था। प्रीति अपने पति सुनील का लगातार इस बात के लिए विरोध कर रही थी।
पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रूपये देकर सुनील ने सूटरों को हायर किया गया था डा.गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा ने बताया कि 9 दिसम्बर को कोसीकला क्षेत्र में प्रीति नामक महिला की हत्या हो गई थी। सुनील घायल हुए था। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था, फोरेंसिक टीम भी बुलाई गयी थी। पडताल में पता चला कि पति सुनील का अपनी पत्नी प्रीति पाल से विवाद चल रहा था। अन्य महिला से भी सुनील के संबंध प्रकाश में आये हैं। अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रूपये की धनराशि देकर सुनील ने सूटरों को हायर किया गया था। सुनील ने अपने उपर भी फायरिंग कराई गयी थी। सुनील ने ही पूरा षणयंत्र रचा गया था। सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
- Cricket Association of Bengal Announces Season 2 of Bengal Pro T20 League - April 16, 2025
- यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले, आईजी दीपक कुमार आगरा के नये पुलिस कमिश्नर बनाए गए - April 16, 2025
- यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले, आईजी दीपक कुमार आगरा के नये पुलिस कमिश्नर बनाए गए - April 16, 2025