आज दुनियाभर में अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फोर नेचर (WWF) की ओर से हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को किया जाता है। इसका मकसद दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। इसलिए कार्यक्रम के लिए आज 26 मार्च, 2022 के दिन को चुना गया है।
क्या है अर्थ आवर डे?
ऐसे तो अर्थ आवर दुनियाभर में एक वार्षिक रूप से मनाया कार्यक्रम है लेकिन इसका असर लोगों पर लंबे समय तक होता है। इस दिन दुनियाभर में लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं। इस कारण इसे अर्थ आवर कहा जाता है। यह कार्यक्रम दुनिया के कुछ चुनिंदा जमीनी कार्यक्रमों में से एक हैं जिसमें करोड़ों की संख्या में लोग भाग लेते हैं। इस साल अर्थ आवर आज 26 मार्च, 2022 को रात 8:30 बजे से शुरू होगा।
अर्थ आवर डे को मनाने का मुख्य मकसद दुनिया में ऊर्जा की बड़े स्तर पर खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। अर्थ आवर डे की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि प्रकृति के नुकसान और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा पर जल्द से जल्द प्रकाश डालने को लेकर दुनिया भर के लाखों लोगों, व्यवसायों और नेताओं को एक साथ लाएं। प्रकृति के नुकसान और कोरोना महामारी के बढ़ते असर को देखते हुए अर्थ आवर दुनिया के लोगों को इस मुद्दे पर बोलने के लिए ऑनलाइन एकजुट करेंगा।
अर्थ आवर का आयोजन साल 2007 से ही हर साल किया जा रहा है। दुनियाभर के सैकड़ों देशों के करोड़ों लोग हर साल इस वैश्विक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। इस दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की रौशनी को भी बंद कर दिया जाता है। बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट में को कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की भी बचत होती है।
– Legend News
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026
- अब पुलिस नहीं काट सकेगी आलू लदे वाहनों का चालान: योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोल्ड स्टोरेज जा रहे किसानों को मिली बड़ी छूट - March 11, 2026
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को मारी टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे बच्चों समेत 14 लोग घायल - March 11, 2026