ज्यादा पानी पीना आपके वेट लॉस प्लान को खराब भी कर सकता है। हालांकि पानी न सिर्फ ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के अलग-अलग हिस्से में पहुंचाता है, बल्कि एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है।
सभी को पता है कि पानी हमारी जिंदगी के लिए कितना जरूरी है। पानी शरीर स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाने के लिए डायट फॉलो कर रहे हैं तो भी पानी आपके लिए बेहद जरूरी है।
फैट
आपके शरीर में जो फैट जमा है, कभी-कभी उसमें पानी का भी हिस्सा होता है। अगर आप एक ही बार में ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी उसे एक बार में बाहर निकालने में सक्षम नहीं होती है। इसलिए आपको एक बार में खूब पानी पीने की बजाय रुक-रुककर दिनभर पानी पीना चाहिए। हालांकि, अगर आपके डायट में सोडियम ज्यादा होता है को पोटैशम कम होता है तो आपकी शरीर ज्यादा पानी लेने में सक्षम हो सकता है।
प्रदूषक तत्व
अगर आप शुद्ध पानी नहीं पीते हैं तो ये भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ ऑर्गनिक तत्व आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
कितना पीएं पानी
एक व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए इसकी मात्रा तय नहीं है। यह अलग-अलग बातों पर निर्भर करता है जैसे आपका वजन, आपका वातावरण आपका काम आदि। महिलाओं को दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए और पुरुषों को 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। आपके लिए कितना पानी पीना सही है इसके लिए आप डॉक्टर की भी राय लें।
-एजेंसियां
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026