नई दिल्ली। एयर इंडिया के बाद एक और सरकारी कंपनी टाटा ग्रुप की झोली में आ गई है। सरकार ने सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) को टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार यह डील 12,100 करोड़ रुपये में हुई है।
मौजूदा बीजेपी सरकार में नीलांचल इस्पात (एनआईएनएल) का यह दूसरा सफल प्राइवेटाइजेशन है, इस लिस्ट में पहली कंपनी एयर इंडिया थी जिसे हाल में टाटा ग्रुप ने खरीदा है। टाटा ने एयर इंडिया की खरीद के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अपने नाम किया।
एनआईएनएल सार्वजनिक क्षेत्र की चार कंपनियों एमएमटीसी लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम, भेल और मेकॉन लिमिटेड समेत ओडिशा सरकार की दो कंपनियों का संयुक्त उद्यम है। एनआईएनएल का ओडिशा के कलिंगनगर में 11 लाख टन की क्षमता वाला एक एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
कंपनी भारी घाटे में चल रही है और यह संयंत्र 30 मार्च, 2020 से बंद है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के गठजोड़ और नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSLP) ने एनआईएनएल को खरीदने के लिए वित्तीय बोली लगाई थी। इसमें टीएसएलपी सबसे बड़ी बोलीदाता बनकर उभरी थी। टीएसएलपी को आशय पत्र (LoI) जारी किया जा रहा है।
– Legend News
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026