राजस्थान के बड़े गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है. उनके बेटे विजय बैंसला ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि किरोड़ी सिंह बैंसला लंबे समय से बीमार थे. जयपुर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उनका निधन हो गया.
बैंसला राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का बड़ा चेहरा थे. उन्होंने साल 2007 में गुर्जरों को राजस्थान में आरक्षण दिलाने के लिए गुर्जरों का बड़ा आंदोलन किया था. आंदोलन में रेल और सड़कें रोकी गईं और कई लोगों की जान भी गई थी.
किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख थे. वह भारतीय सेना में कर्नल भी रहे. बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026