प्रयागराज: पत्रकार एलएन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोलियां

प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया […]

Continue Reading

मदरसे की शर्मनाक हरकत: एडमिशन के लिए मासूम से ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ की मांग, विरोध पर मां को निकाला बाहर

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी मदरसे ने कक्षा 8 में प्रवेश दिलाने पहुंचे परिजनों से 12 वर्षीय छात्रा का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ मांगा। इस अमानवीय मांग का परिजनों ने विरोध किया तो मदरसे के स्टाफ ने महिला अभिभावक से अभद्रता करते हुए उन्हें जबरन बाहर […]

Continue Reading

यूपी में फायर सर्विस का होगा कायाकल्प, सीएम योगी बोले— हर जिले में त्वरित आपात सेवा सुनिश्चित की जाए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विस्तार और शहरीकरण की रफ्तार को देखते हुए अब अग्निशमन विभाग को और अधिक सशक्त, आधुनिक व जनसुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस को केवल आग बुझाने तक सीमित न रखकर इसे आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन […]

Continue Reading

ताजमहल सहित अन्य स्मारकों की आनलाइन टिकट 30 रुपये की, क्लोन वेबसाइट के जरिए ठगी के प्रयास, जांच शुुरू

आगरा। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अब ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों की तरफ नजरें गढ़ा दी हैं। ताजमहल का रखरखाव करने वाले केंद्र सरकार के विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की वेबसाइट की क्लोनिंग कर ली गई है। क्लोन वेबसाइट पर ताजमहल समेत देशभर में स्थित एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की ऑनलाइन टिकट बुक […]

Continue Reading

क्लोन वेबसाइट पर ताजमहल की टिकट सिर्फ 30 रुपये में! ASI में हड़कंप, जांच शुरू

आगरा। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अब ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों की तरफ नजरें गढ़ा दी हैं। ताजमहल का रखरखाव करने वाले केंद्र सरकार के विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की वेबसाइट की क्लोनिंग कर ली गई है। क्लोन वेबसाइट पर ताजमहल समेत देशभर में स्थित एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारकों की ऑनलाइन टिकट बुक […]

Continue Reading

यूपी सरकार खोलेंगी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में ‘इन्वेस्ट यूपी’ सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस, निवेश आकर्षण को मिलेगी नई गति

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य अब देश के पांच प्रमुख महानगरों—मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली—में ‘इन्वेस्ट यूपी’ सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस खोलेगी। इन कार्यालयों का उद्देश्य बड़े औद्योगिक केंद्रों से पूंजी निवेश को […]

Continue Reading

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस बरेली-हरिद्वार हाईवे पर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल

पीलीभीत। उत्तराखंड के नानकमत्ता और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस बुधवार तड़के पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बरेली निवासी 18 वर्षीय युवती दुर्गा की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बस में करीब 60 श्रद्धालु […]

Continue Reading

मथुरा: वृंदावन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित

मथुरा। मंगलवार देर रात मथुरा में दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन के पास कोयले से भरी एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य […]

Continue Reading

बांकेबिहारी मंदिर के खजाने पर रहस्य बरकरार, सेवायतों में मतभेद — बैंक में रखे बक्से से उठे नए सवाल

वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर के तोषखाने (खजाने) का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, लेकिन रहस्य अभी भी कायम है। मंदिर सेवायतों के बीच अब इस खजाने को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। कुछ सेवायतों का कहना है कि खजाने में कुछ नहीं मिला, जबकि अन्य का दावा है कि असली खजाना उस बक्से […]

Continue Reading

पुलिस स्मृति दिवस: वीरता और बलिदान के प्रतीक बने शहीद निरीक्षक सुनील, मुख्य आरक्षी दुर्गेश और आरक्षी सौरभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की वीरता और समर्पण को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर लखनऊ में […]

Continue Reading