​आगरा का ऐतिहासिक ‘पुरानी चुंगी’ मैदान बनेगा क्रांति स्थल? मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट

आगरा: शहर के दरेसी नंबर-2 स्थित ‘पुरानी चुंगी’ मैदान को आधिकारिक रूप से ‘क्रांति स्थल’ घोषित करने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। इस दिशा में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने संबंधित दस्तावेजों और […]

Continue Reading

Agra News: अदालत में ‘सफेद’ हेरोइन निकली ‘काली’, साक्ष्यों की कमजोरी से 450 ग्राम ड्रग्स केस में आरोपी बरी

आगरा: आगरा की विशेष एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट ने पांच साल पुराने एक चर्चित मादक पदार्थ बरामदगी मामले में आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने पाया कि पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और बरामद पदार्थ की स्थिति में भारी विरोधाभास था, जिसके चलते आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया […]

Continue Reading

Agra News: टीईटी परीक्षा देकर लौट रहे दंपति पर टूटा कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर में पत्नी की दर्दनाक मौत, कांस्टेबल पति घायल

आगरा: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सचिन ड्रीम्स कॉलोनी के समीप बुढ़िया के ताल के पास घटित हुआ। महिला अपने पति के साथ आगरा में आयोजित टीईटी […]

Continue Reading

आगरा: सीएचसी एत्मादपुर में गंदगी और सुरक्षा पर भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

आगरा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने गुरुवार को आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एत्मादपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी, महिलाओं के शौचालयों की बदहाल स्थिति और फायर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अव्यवस्थाओं पर […]

Continue Reading

Agra News: कैलाश कॉरिडोर के बीच निजी मंदिर निर्माण का प्रस्ताव विवादों में, महंतों ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

आगरा। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले श्री कैलाश मंदिर में निजी मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को लेकर महंत परिवार के भीतर ही गहरा मतभेद सामने आया है। बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मंदिर के अधिकृत महंतों ने स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को अपना व्यक्तिगत मंदिर बनाने […]

Continue Reading

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मनाया 100वां स्थापना दिवस, शताब्दी समारोह में दिखा गौरवशाली इतिहास का उत्सव

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपने गौरवशाली 100वें स्थापना दिवस (शताब्दी वर्ष) का आयोजन स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी कैंपस) स्थित जेपी सभागार में अत्यंत भव्यता के साथ किया। यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय के सौ वर्षों के समृद्ध शैक्षणिक इतिहास का उत्सव था, बल्कि भविष्य के विकास पथ को निर्धारित करने का […]

Continue Reading

आगरा के इनर रिंग रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, सूझबूझ से बाल-बाल बची दो युवकों की जान

आगरा। शहर के इनर रिंग रोड पर बुधवार को एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। शमशाबाद रोड की ओर जा रही एक चलती कार में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवकों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान […]

Continue Reading

मानवता ही समाजवाद की असली पहचान…आगरा में सपाइयों ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को आगरा महानगर में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सत्ता की राजनीति से इतर मानवता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए दिनभर जन-कल्याणकारी कार्य किए। विधवा आश्रम […]

Continue Reading

आगरा कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा टला: ऐतिहासिक क्लॉक बिल्डिंग का छज्जा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

आगरा। आगरा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिसर में स्थित ऐतिहासिक ‘क्लॉक बिल्डिंग’ का एक हिस्सा (छज्जा) अचानक भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, वहां कोई कर्मचारी या फरियादी मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। […]

Continue Reading

Agra News: 9 माह तक गायब रही शिक्षिका के मामले में बड़ी कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज निलंबित

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के एक विद्यालय में नौ माह तक अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिका के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर लापरवाही के संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शेष बहादुर सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ​अवकाश स्वीकृति […]

Continue Reading