उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर भीषण कार एक्सीडेंट में दो बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से घुसने से हुआ। इस हादसे में अयोध्या जा रहा पूरा परिवार मौत के गाल में समा गया। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम भिजवाया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 3 बजे लखनऊ अयोध्या NH-28 पर अयोध्या जिले के निवासी अजय कुमार और पत्नी सपना अपने बच्चों के साथ सेलरियो कार से सूरत से अयोध्या आ रहे थे। यहां रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के नारायण ढाबे के निकट हाइवे किनारे बेतरतीब खड़े एक कंटेनर ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
6 लोगों की मौत से कोहराम
मृतकों में अजय वर्मा, उनकी पत्नी सपना, उनके पुत्र 8 वर्ष के आर्यन और 10 साल के यस समेत अजय यादव और रामजन्म समेत 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन ने मृतक परिवार वालों को दुःखद सूचना दी है।
सुबह तीन बजे हादसा
अपर पुलिस अधीक्षक पुरुणेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे लखनऊ से अयोध्या जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। ये सभी अयोध्या जनपद के निवासी हैं, मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। भीषण सड़क हादसे के बाद एक बार फिर एनएचएआई के लापरवाह अफसरों की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाइवे पर पेट्रोलिंग व बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की होती है।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026
- झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाला काली सरकार निकला हिस्ट्रीशीटर, इंस्टाग्राम पर थे लाखों फॉलोअर्स, 12 साल पुराने केस में गिरफ्तार - October 11, 2026