[ad_1]
शहरी क्षेत्रों में शिक्षित महिलाओं की कार्यबल में कम भागीदारी के मद्देनजर एक्सिस बैंक ने ‘हाउस वर्क इज वर्क’ नाम से एक पहल शुरू की है, जिसका मकसद उन महिलाओं को अवसर देना है जो पेशेवर क्षेत्र में फिर से शामिल होना चाहती हैं।
एक्सिस बैंक के अध्यक्ष और मानव संसाधन प्रमुख राजकमल वेम्पति ने बैंक की भर्ती पहल- ‘हाउस वर्क इज वर्क’ के बारे में बताया कि इस पहल का मकसद इन महिलाओं को यह भरोसा दिलाया है कि वे रोजगार योग्य हैं, उनके पास कौशल है और वे बैंक में विभिन्न भूमिकाएं निभा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक जैसे बड़े संगठन के लिए सही और कुशल लोगों को काम पर रखना एक चुनौती है और ‘हाउस वर्क इज वर्क’ तय परिपाटी से अलग हटकर विकल्प तलाशने का बैंक का तरीका है।
उन्होंने इस पहल के तहत आए एक दिलचस्प रिज्यूमे का जिक्र किया। पल्लवी शर्मा ने अपने रिज्यूमे में घर में अपनी विभिन्न भूमिकाओं का जिक्र पेशेवर अंदाज में किया और खुद को ‘शर्मा रेजिडेंस’ के एक कर्मचारी के रूप में पेश किया।
वेम्पति ने कहा कि बैंक विभिन्न प्रकार के लोगों को काम पर रखने के लिए तैयार है।
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026