फिल्म ‘बधाई दो’ में काम करके सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस चुम दारांग को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सम्मानित किया है। चुम ने सीएम से मुलाकात के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें शुक्रिया कहा है। फिल्म में चुम ने भूमि पेडनेकर की प्रेमिका की भूमिका निभाई है। फिल्म में राजकुमार राव और गुलशन देवैया भी मुख्य किरदारों में हैं।
सीएम पेमा खांडू के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए चुम ने लिखा, ‘जब आप किसी चीज के लिए पूरे दिलोजान से मेहनत करते हैं और उसकी तारीफ होती है तो बहुत अच्छा लगता है। बधाई दो की टीम को दिए इस सम्मान के लिए शुक्रिया सीएम पेमा खांडू। बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। इतना प्यार देने के लिए शुकिया अरुणाचल।’
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आज बहन चुम दारांग से मिलकर बेहद उत्साहित हूं जिन्होंने हाल में जंगली प्रोडक्शंस की फिल्म बधाई दो से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ आईं बॉलीवुड की हस्तियों से मिलकर भी खुशी हुई। चुम आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको सफलता दे।’ इन तस्वीरों को भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें कि फिल्म ‘बधाई दो’ को ऑडियंस की काफी तारीफ मिली है। खास तौर पर एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी की तरफ से इस फिल्म को खूब समर्थन मिला है। फिल्म को विनीत जैन के जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है।
-एजेंसियां
- ”सपा एक श्राप है, जब भी सत्ता में आई तबाही ही लाई”: गोंडा में 520 करोड़ की सौगातों के साथ सीएम योगी का तीखा हमला - November 2, 2026
- प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में हंगामा, UGC और आरक्षण पर सवाल पूछने पर युवा को थप्पड़ मारने का आरोप - November 2, 2026
- सीएम उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी को लेकर छिड़ी बहस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा - November 2, 2026