बॉलीवुड के मेगास्टार कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अभी भी काफी एक्टिव हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। अमिताब के पास इतना काम है कि वह कई बार अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाते हैं। बिग बी इस बारे में अपने कई ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट्स में बता चुके हैं। अब एक बार फिर अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक फैन के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि वह ‘नो-स्लीप क्लब’ का हिस्सा हैं।
हाल में अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बिग बी बहुत थके हुए लग रहे हैं। इसके जवाब में अमिताभ ने अपने फैन के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए अपनी जैकेट का टैग दिखाते हुए लिखा कि वह ‘नो-स्लीप क्लब’ का हिस्सा हैं।
बता दें कि इस समय अमिताभ बच्चन तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के साथ हैदराबाद में प्रोजेक्ट के पर काम कर रहे हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ पिछली बार थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। अब वह जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में नजर आएंगे। इन फिल्मों के अलावा बिग बी रणबीर और आलिया के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’, अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ और दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’ के रीमेक में भी नजर आने वाले हैं।
-एजेंसियां
- इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का तीन दिवसीय महामंथन शुरू: शाखा विस्तार, महिला सहभागिता और युवा शक्ति पर केंद्रित रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक - November 3, 2026
- यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: 2012 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों संकल्प शर्मा और संतोष कुमार मिश्रा का ट्रांसफर - November 3, 2026
- हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?”: बांदा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा; बोले— “मुख्तार और बृजेश सिंह करते थे … - November 3, 2026