डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. मल्होत्रा नर्सिंग होम को बुलंदी तक ले जाने वाले डॉ. आरएम मल्होत्रा हम सबके बीच नहीं हैं। 12 जनवरी, 2025 को उनका निधन हो गया। को उनकी पत्नी डॉ. प्रभा मल्होत्रा का निधन 15 जनवरी, 2011 हुआ था। डॉ. प्रभा लम्बे समय तक अस्वस्थ रहीं। उनकी सेवा के लिए पति डॉ. आरएम मल्होत्रा ने प्रैक्टिस तक छोड़ दी थी। पत्नी से विछोह बर्दाश्त नहीं कर सके थे। स्मृति लोप के भी शिकार हो गए थे।
दोनों चिकित्सकों का मुझे सदैव स्नेह मिला है। 1992 में जब मैं अमर उजाला आगरा की ओर से अयोध्या में रिपोर्टिंग के लिए गया था, तब मेरी गर्भवती पत्नी इंदु सिंह, मल्होत्रा नर्सिंग होम में भर्ती थी। मल्होत्रा परिवार ने उनकी सेवा की। लगता है सेवा का यह गुण जन्मजात है तभी तो उनके पुत्र, पौत्र-पौत्री में भी यह गुण है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में हुई श्रद्धांजलि सभा में बताया गया, “व्यक्ति के जाने के बाद लोग उसका कारोबार, परिवार और व्यवहार देखते हैं। इन तीनों ही मामलों में डॉ. मल्होत्रा धनी रहे। उन्हें किसी ने भी कभी गुस्सा नहीं देखा। उनसे मिलकर गुस्से वाला व्यक्ति भी ठंडक में आ जाता था। परिवार को जोड़कर रखा। वे पत्नी प्रेम के प्रतीक हैं। अस्वस्थ पत्नी की सेवा के लिए प्रैक्टिस छोड़ दी।”
मल्होत्रा नर्सिंग होम को डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा के बाद डॉ. नीहारिका मल्होत्रा संभाल रही हैं। डॉ. केशव मल्होत्रा आईवीएफ विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। डॉ. आरएम मल्होत्रा के साथ ही मल्होत्रा परिवार की एक पीढ़ी का अवसान हो गया।
डॉ. आरएम मल्होत्रा के पुत्र-पुधवधु डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा- डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि अंतिम समय तक परिवार की चिंता करते रहे। अपना बहन के जन्मदिवस समारोह के लिए दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें बीकानेरी भुजिया बहुत अच्छी लगती थी। किसी और कंपनी की भुजिया तो देखते ही पहचान जाते थे। हर बार बीकानेरी की मांग करते थे।
श्रद्धांजलि सभा में आगरा शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति आए। इसी से पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व कितना विशाल था। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, एमएलसी विजय शिवहरे ने श्रद्धांजलि दी। आगरा क्लब, लॉयंस क्लब आगरा ताज सिटी, रोटरी क्लब, क्लब 35 प्लस, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अतुल ट्रेडर्स, लोक स्वर, गोल्डन एज, आगरा, पंजाबी सभा, सुखमनी सेवा आदि संस्थाओं ने श्रद्धांजलि दी।
अगर आप मोटापा से हैं परेशान तो कॉल कीजिएः 8279625939
- अजनार नदी की सफाई के बाद यमुना के लिए तैयार ‘बिट्टू तबाही’, बोले- मौका मिला तो जरूर करूंगा काम - September 25, 2026
- देश में लोकतंत्र की बुनियादी शिला को किया जा रहा है कमजोर, राहुल बोले- ”बीजेपी के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी क्यों गायब हो जाती है?” - September 25, 2026
- बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच खत्म हुआ चार साल पुराना विवाद, अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज के महंत की मध्यस्थता से बनी बात - September 25, 2026