Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते तीन वाहन आपस में टकरा गये। हादसे में दो लोग घायल हो गये। एक्सप्रेस वे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पतला में भर्ती कराया। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर कैंटर जा रहा था। नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 72 के पास चालक ने कोहरे के कारण कैंटर को धीमा किया। इसी दौरान पीछे से आ रहा कैंटर आगे वाले कैंटर से जा टकराया। इनके पीछे चल रही मैक्स पिकअप का चालक भी नियंत्रण नहीं रख सका और मैक्स पिकअप भी जा टकराई। हादसे में ग्वालियर निवासी आशीष और अजीत घायल हो गये।
कार से पत्नी और बेटा के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जा रहे थे हादसे का शिकार हो गये
वहीं दूसरी घटना में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर कलाबाजी खाते हुए पलट गई। हादसे में कार में सवार बालक समेत दंपति घायल हो गये । बिहार के जनपद रोहताश के गांव नोहा निवासी सरबजीत सिंह से कार में पत्नी ममता और बेटा शिवांस के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जा रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 84 के समीप हादसे का शिकार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप पलटी, एक्सल टूटने से अनियंत्रित हुई गाडी, दो दर्जन घायल
मथुरा। हाथरस से राजस्थान के गांव खेतड़ी में सत्संग में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप गाडी का एक्सल टूट गया। गाडी अनियंत्रित होकर एक पेड से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनका इलाज मथुरा के जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गंभीररूप से घायलों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। हाथरस के गांव पुराखुर्द और उसके आसपास के गांव के लोग मैक्स पिकअप गाडी से राजस्थान के खेतड़ी कस्बे में चल रहे महाराज जी के सत्संग में भाग लेने के लिए मंगलवार की सुबह चले थे। राया में पैट्रोल पम्प पर मैक्स चालक ने डीजल डलवाया। यहां कुछ दूर वह चले थे कि गांव हथोडा के पास उनकी गाडी का का एक्सल टूट गया और गाडी अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई। पेड से टकराने के बद गाडी पलट गई। हादसा होने से चीख पुकार मच गई। आसपास से लोग घटना स्थल की ओर दोडे और कुछ घायलों को सुरक्षित किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एम्बूलेंस के माध्यम से एक दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को पहले जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां से कुछ को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि 12 घायलों का इलाज मथुरा के जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इनमें चार महिला और आठ पुरूष है। घायल महिला 22 वर्षीय मधु ने बताया कि वह खेतड़ी राजस्थान में चल रहे महाराज जी के सत्संग में जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों के परिजन भी मथुरा जिला अस्पताल पहुंचने लगे थे।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026