प्रभावित 20 परिवारों को आर्थिक मदद दी
दुधारु जानवरों की व्यवस्था की जाएगी
बिजली के लिए अमर उजाला का आभार
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. कैलाश मंदिर के आसपास के गांव के लोग यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे 20 परिवार रामलाल आश्रम में आश्रय पाए हुए हैं। आगरा विकास मंच ने उन्हें आर्थिक सहायता दी है। आजीविका के लिए दुधारु जानवरों की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ में लोगों का जीवन बचाने और माता-पिता की सेवा करने वालों को आभार प्रकट किया गया। यह नेक काम करने के लिए चत्वार जैन (चार जैन) रामलाल आश्रम बाढ़ के पानी में होते हुए पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासन से पीड़ितों की मदद का आग्रह किया गया।
कैलाश मंदिर से रामलाल आश्रम के रास्ते में करीब तीन फीट पानी भरा हुआ है। इसी पानी में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष एवं आश्रम के मुख्य संरक्षक राजकुमार जैन, मंच एवं आश्रम के संयोजक सुनील कुमार जैन, रामलाल आश्रम पहुंचे। पीड़ित परिवारों की व्यथा सुनकर व्यथित हो गए। परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी। इन परिवारों की जीविका का साधन दुधारु जानवर यमुना नदी में बह गए हैं। दुधारु जानवर दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि आजीविका चल सके।
बता दें कि जब यमुना का पानी विकराल रूप ले रहा था तब आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने 20 -25 फीट लम्बी सीढ़ी लगाकर ग्रामीणों के जीवन की रक्षा की। उन्हें आश्रम में आश्रय दिया। भोजन की व्यवस्था की। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और आजीविका का साधन नहीं होता तब तक पीड़ित परिवारों को आश्रम में ही आश्रय दिया जाएगा। राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने इस मानवीय संवेदना के लिए आश्रम के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा की भूरि- भूरि प्रशंसा की। अमर उजाला अखबार ने आश्रम में 3 दिन से लाइट न होने का मुद्दा उठाया तो आज आश्रम की बिजली चालू हो गई। इसके लिए अमर उजाला अखबार को साधुवाद दिया गया।
आश्रम में 350 से अधिक वृद्ध माता- पिता निवास कर रहे हैं। आश्रम के चारों ओर 3-4 फुट पानी भरा हुआ है। हर वक्त अनहोनी की आशंका रहती है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी आश्रम के अध्यक्ष और कर्मचारी सेवा कर रहे हैं। सभी को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता मंत्री संदेश जैन भी उपस्थित रहे।
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026
- भीतरी आनंद का पर्व: दयालबाग में सात्विक जीवनशैली और ‘शब्द’ की गूँज के बीच मनाई गई आध्यात्मिक होली - March 5, 2026
- ढेरहन बाबू तारा में होली की धूम: भूषण फैमिली फाउंडेशन के मिलन समारोह में भजनों और रंगों की बरसी फुहार - March 5, 2026