सूरसरोवर पक्षी विहार आगरा का क्षेत्रफल 403 हेक्टेअर से बढ़ाकर 800 हेक्टेअर कराया है
Live Story Time
New Delhi, Capital of India. दिल्ली के श्रंगरीला होटल में ESG Research Foundation की दो दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आगरा शहर के पर्यावरणविद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता को व्यक्तिगत श्रेणी में पृथ्वी अवॉर्ड- 2023 प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. शरद गुप्ता के नाम दो उपलब्धियां हैं।
डॉ. शरद गुप्ता ने सूरसरोवर पक्षी विहार (कीठम) आगरा का क्षेत्रफल सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से 403 हेक्टेअर से बढ़ाकर 800 हेक्टेअर कराया है। इसके साथ ही ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) के माध्यम से विश्व धरोहर ताज महल को पर्यावरण प्रदूषण से संरक्षित रखने हेतु प्रयास उल्लेखीय हैं। इन प्रयासों के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार एवं अभिनेता विवेक ओबरॉय ने डॉ. शरद गुप्ता को पृथ्वी अवॉर्ड से सम्मानित किया।
डॉ. गुप्ता को इस अवॉर्ड के लिये चयनित करने वाले निर्णायक मण्डल में राजीव कुमार पूर्व उपाध्यक्ष नीति आयोग, एम.वी. राव सीईओ व एमडी सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, एच. आर दवे पूर्व उप महाप्रबंधक नाबार्ड, अभय भुटाडा एमडी पूनावाला फिनकार्प, प्रवीन गर्ग पूर्व विशेष सचिव पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार आदि थे।
- पर्यावरण संरक्षण के साथ पार्क के सौंदर्यीकरण का संकल्प: लॉयंस क्लब आकाश द्वारा कमला नगर में चलाया गया वृहद पौधारोपण अभियान - August 14, 2026
- शिवराज सिंह चौहान ने AkinAnalytics के स्वदेशी NIKA2 किसान ड्रोन का अनावरण - August 14, 2026
- स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: आगरा की भव्य रैली में बोले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी - August 13, 2026