Agra, Uttar Pradesh, India. बालाजीपुरम चिरंजीव सेवा सदन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन व्यासपीठ पर विराजमान संत स्वामी रामप्रपन्नाचार्य ने सुदामा चरित्र, शुकदेव पूजन आदि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया तो श्रोतागण भक्ति के सागर में डूब गये।
रामप्रपन्नाचार्य ने कहा मंदिर जाओ तो सद चिंतन, गुरु चिंतन करके जाओ, भौतिक इच्छा लेकर मंदिर न जाओ। सूपर्णखा (सूपनखा) श्री राम के पास भौतिक इच्छा लेकर गई तो नक्शा ही बदल गया। अतः प्रभु के पास भक्ति में जायें,प्रीत में जाएं। गुरु तत्व है, प्रभु से अधिक गुरु को जाने, क्योंकि भगवान में प्रीत होती है, किंतु गुरु में परमप्रीत होती है।

हमारी संस्कृति 5000 वर्ष पुरानी है।संत, गुरु जब आयें अपनी क्रिया कैसी हो यह विचारणीय है। संत, गुरु के सामने जमीन पर लेटने से लगे रज कणों से पाप धुल जाते हैं और कई बीमारी दूर हो जाती हैं। मीरा ने प्रभु से प्रीत लगायी और प्रभु की भक्ति की आज मीरा को दुनिया जानती है। मीरा का तो कोई परिवार नही रहा फिर आपके परिवार की पीढ़ियों से आपका नाम कब तक आगे बढ़ेगा, अतः नाम की चिंता छोड़, कर्म करो और उद्धार चाहते हो तो मीरा जैसी भक्ति करो।
संत रामप्रपन्नाचार्य ने कहा– बच्चों को हाथ पकड़कर होटल और बोटल की ओर ले जाने वाले माता-पिता आदर्श नहीं हो सकते, जो अपनी संतान को धर्म, संस्कृति व सदाचार की शिक्षा देते हैं, वो ही आदर्श माता पिता हैं। याद रखो माता पिता के चरणों की सेवा करने वाले की अकाल मृत्यु नहीं होती है। मातृ पितृ भक्त ही गुरु भक्त, गौ भक्त और ईश भक्त बन सकता है। स्कूल में विद्या का विकास होता है, मन का नहीं। मन के विकास के लिए मन को वश में करके सद्चिन्तन में लगाओ। गोपियों की निस्वार्थ भक्ति के कारण श्री कृष्ण ने गोपियों के मन को अपना बना लिया।
आरती करने वालों में गजेंद्र शर्मा (प्राइम ऑप्टीकल), केके भारद्वाज, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, जगदीश त्यागी, गौरव दीक्षित, डॉ. प्रभात कुलश्रेष्ठ, जयदीप तिवारी, पंडित रघुवीर दास दीक्षित, मुन्नालाल कुलश्रेष्ठ, हरिकिशोर शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, महावीर सिंह ने की। कथा श्रवण कर दर्जनों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।
गजेंद्र शर्मा का हुआ अभिनन्दन
लॉकडाउन के दौरान ब्याज पर ब्याज की माफी की जीत दिलाने, लोन मोरेटेरियम की लड़ाई लड़कर देश के करोड़ों लोगों को ब्याज में राहत दिलाने पर कथा समापन के बाद समाज सेवी गजेंद्र शर्मा का पटका पहना कर स्वागत किया गया।

- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026