Mathura, Uttar Pradesh, India. जिले के विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के क्षेत्र बिजली विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठगों के द्वारा युवक से लाखों रूपये की ठगी कर ली गयी। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक ख़ुशी से झूमता हुआ नियुक्ति पत्र लेकर जॉइन करने के लिए पहुँचा। यहाँ पहुँचने के बाद युवक को जानकारी हुई कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित युवक ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इस तरह ठगा
जानकारी के मुताबिक थाना नौहझील क्षेत्र के जरैलिया बाजना गॉव निवासी अवनीश चौधरी पुत्र स्व. महावीर सिंह चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती सनी मलिक पुत्र वीपी सिंह निवासी सिविल लाइंस, सर्कुलर रोड मुजफफरनगर से हुई। सनी मलिक ने अवनीश को भरोसा दिलाया कि उसकी विद्युत विभाग में ऊपर तक पहुंच है। मैं तुम्हारी नौकरी विद्युत विभाग में लगवा दूंगा। अवनीश उसकी बातों में आ गया और सनी मलिक को लेकर अपने घर आ गया। यहां सनी मलिक और अवनीश के परिवार के बीच 15 लाख रूपए में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। इसी समय सनी मलिक 5 लाख रूपए नकद लेकर अवनीश के घर से चला गया। उसके बाद 10 लाख रूपए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। 15 लाख रूपए मिलने के बाद अवनीश को क्लर्क पद का नियुक्ति पत्र थमा दिया गया।
मुजफ्फरनगर पहुंचा तो खुली बात
हाथों में नियुक्ति पत्र लेकर ख़ुशी से फूला नहीं समाया और घर के लोगों को नौकरी लगने की सूचना दी तो घर पर भी सब लोग ख़ुशी से झूम उठे। अवनीश जब अपना नियुक्ति पत्र लेकर मुजफ्फरनगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में ज्वाइन करने के लिए पहुंचा तो पता लगा कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। यह सुनते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ।
इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अवनीश ने थाना नौहझील में तीन युवकों सनी मलिक निवासी सिविल लाइंस सर्कुलर रोड मुज़फ़्फरनगर, आयुष एवं उस्मान निवासीगण अज्ञात के खिलाफ धारा 471, 420,467, 468, एवं 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी युवक फिलहाल फरार है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026