Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सपा कार्यकताओं ने सोमवार को प्रदेश व्यापारी आंदोलन के तहत मथुरा में कलक्ट्रेट पर दम दिखाया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पुतले दहन किये। पुलिस ने 17 सपाईयों को इस दौरान गिरफ्तार किया है।
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हत्या, दुष्कर्म, लूट की घटनाओं का आरोप लगाते हुए सपाईयों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। 15 अक्टूबर को जनपद बलिया में थाना रेवती के ग्राम दुर्जनपुर में जय प्रकाश पाल की दिन में 1:30 बजे पुलिस एवं प्रशासन के सामने गोली मारकर हत्या की गई जो कि गंभीर चिंता का विषय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मथुरा के जिला अध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा 17 समाजवादियों को गिरफ्तार किया गया
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के पुतले दहन किये गये। पुलिस प्रशासन द्वारा 17 समाजवादियों को गिरफ्तार किया गया। लोकमणि कांत जादौन, राघवेंद्र ठाकुर , लोकेश चौधरी, डॉ. साधना शर्मा, सत्यवान चौधरी, सत्यवीर चौधरी, राम वीर चौधरी, रानी ठाकुर, लखन चौधरी, हेमराज चौधरी, कुमारी शबाना खान, सीमा करण, पहलाद चौधरी, दलवीर जादौन, राम बाबू पंड, बादल राज बंसल, मयंक डिसूजा को गिरफ्तार किया गया। ज्ञापन पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव किशनपुरिया एडवोकेट, रामधन गुर्जर पूर्व उपाध्यक्ष सपा, नकुल राजावत, आकाश ठाकुर, राजू तोमर, दीनदयाल पचोरी एडवोकेट, अनिल यादव, विनय प्रताप यादव एडवोकेट, ओमपाल तोमर एडवोकेट, मोहम्मद सद्दाम एडवोकेट, संदीप चौधरी एडवोकेट, रविंद्र मोहन शर्मा एडवोकेट, अभिषेक यादव एडवोकेट, नरोत्तम सारस्वत एडवोकेट, प्रेमपाल तोमर, सर्वेश यादव एडवोकेट, खुशबू चिकारा, श्रीमती रेखा गोस्वामी एडवोकेट, उमाशंकर शर्मा, मंगल यादव, गिरेंद्र यादव, हरिओम यादव, भागीरथ गुर्जर, गजराज गुर्जर, पप्पू गुर्जर, मोहन जादौन, सुंदरलाल, दलबीर सिंह जादौन आदि लोगों सहित सैकड़ों समाजवादी लोग उपस्थित रहे।
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026