Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रह्माकुमारीज के ईदगाह स्थित केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में “मानवता” थीम आधारित सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन चमरौली स्थित शांति वाटिका प्रांगण में किया गया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग विधियों का प्रयोग करते हुए अनेक योगासनों सहित प्राणायाम का अभ्यास किया गया।
केंद्र प्रभारी अश्विना दीदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वाथ्य संवर्धन हेतु, संवेग नियंत्रण, आंतरिक संतुलन, स्नायु तन्त्र रोगों से मुक्ति के लिए ध्यान योग साधना अति महत्वपूर्ण है। आज असंख्य लोग इस उपयोगी साधना से शिथिलीकरण प्राप्त कर रहे हैं। योग साधना शारीरिक मानसिक नैतिक एवम आध्यात्मिक अनुशासन की एक सरल सहज सुलभ सर्वांगीन पद्धति है। सच्चे सुख शांति के लिए योगी जीवन परम आवश्यक है।

युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में “शांति के लिए पद यात्रा” का आयोजन देश भर में किया गया। इसी क्रम में 16 जून 23 को ईदगाह प्रभु मिलन केंद्र से प्रातः 6.00 बजे प्रारंभ होकर शांति पद यात्रा प्रतापपुरा, अवंती बाई चौराहा, रानी लक्ष्मी बाई, टैंक चौराहा होकर अटल चौक आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा भाई बहनों के अतिरिक्त सीनियर सिटीजंस ने भी उमंग, उत्साहपूर्वक भाग लिया।

केंद्र प्रभारी बीके अश्विना बहन ने कहा कि भारत आज विश्व में सर्वाधिक युवा ऊर्जा संपन्न देश है। युवाओं के दृढ़ संकल्प और विश्वास से सारी विपन्नता दूर हो सकती है।
बी के अमर भाई ने कहा कि जब-जब विश्व में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए, तब-तब उसके सूत्रधार युवा ही थे। युवा अगर ठान लें तो सब कुछ संभव है। हमारे यहां तो साठा सो पाठा कहा गया है।

Y20 कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा स्वास्थ्य संवर्धन संदेश दिया गया। शांति पद यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों की सहभागिता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आज भारत तन मन दोनों से युवा है।
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026