Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके बावजूद अभी रौकन लौटना बाकी है। लम्बे समय बाद किसी विदेशी हस्ती ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किये।
जन्मभूमि के दर्शन व भ्रमण से भावविभोर राजदूत डॉ. गोपौल
त्रिनिदाद टोबौगो के राजदूत डॉ. रोगर गोपौल शुक्रवार को श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन किए। जन्मभूमि पहुंचने पर संस्थान के सचिव श्रीकपिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर से सचिव कपिल शर्मा ने उन्हें श्रीराधा कृष्ण की छवि भैंट की तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कराया तथा यहां के विषय में बतलाया।
जन्मभूमि के दर्शन व भ्रमण से भावविभोर राजदूत डॉ. गोपौल ने कहा कि उनके पूर्वज पूर्वी उत्तर प्रदेश से ही जाकर त्रिनिदाद में सदियों पूर्व बस गये थे। उन्हें भारतवर्ष से स्वाभाविक लगाव है। उल्लेखनीय है कि डॉ. गोपौल इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका व संयुक्त राज्य में भी राजदूत रह चुके हैं।
- हो सकता है आप मुझे अगली बार सीएम बनते हुए देखें…डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म - August 30, 2026
- कहने को मुफ़्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन, रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली: अखिलेश यादव - August 30, 2026
- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की हाई-लेवल बैठक, अस्पतालों में अलग काउंटर, मुफ्त इलाज और दवाओं के पुख्ता निर्देश - August 30, 2026