Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात छाता-शेरगढ़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शेरगढ़ तिराहे पर सड़क में बने बड़े गढ्ढे देखकर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जूनियर इंजीनियर के माध्यम से तुरन्त गढ्ढामुक्त किया जाये। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्व निरीक्षण के समय भी गढ्ढा उपलब्ध था, अभी तक क्यों नहीं ठीक हुआ, इसके लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाये।
उक्त गढ्ढों के कारण स्थानीय जनता को विशेष परेशानी हो रही है
श्री मिश्र ने छाता-शेरगढ़ मार्ग पर ही बनी पुलिया पर एक स्थान क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार से तुरन्त ठीक कराया जाये, आना कानी करने पर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि उक्त गढ्ढों के कारण स्थानीय जनता को विशेष परेशानी हो रही है। जनता को जांच से नहीं परिणाम से मतलब है।
शहर की सड़कों पर भी कृपा करें, जल्द से जल्द उन्हें भी बनवाने का आदेश करें
डी.एम साहब शहर की सड़कों पर भी कृपा करें जरा कभी शहर में भी आ जायें तो शहरबासियों को भी गड्डा युक्त सड़कों से निजाद मिल जायेगी, जल्द से जल्द उन्हें भी बनवाने का आदेश करें, ताकि शहर की जनता भी राहत महसूस करेगी। और आपकी जय जयकार करेगी।
सभी संस्थायें अपनी सड़कों को गढ्ढामुक्त यथाशीघ्र करायें
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिये कि बरसात का मौसम समाप्ति की ओर अग्रसर है। सभी संस्थायें अपनी सड़कों को गढ्ढामुक्त यथाशीघ्र करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जो संस्था कार्य में लापरवाही बरतेगी उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले रोहिलखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी संग सपा में शामिल - October 28, 2026
- अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य तैयारी: 15 मंचों पर गूंजेंगे श्रीराम के आदर्श, दिखेगा रामलीला का अंतरराष्ट्रीय संगम - October 28, 2026
- राहुल गांधी की ‘त्रिपुंड तिलक’ और ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट से मची हलचल, बहन प्रियंका ने बताया सच - October 28, 2026