Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। होलीगेट अंदर भीड भाड वाले इलाके में छत्ता बाजार की होली वाली गली में एक लावारिस सूट केस मिलने की सूचना से हडकंप मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकन कुछ ज्यादा करने की स्थिति में नहीं थी।
बुधवार दोपहर करीब 12.10 बजे होली वाली गली निवासी कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला प्रमुख वैद्य मनोज गौड़ जब अपने घर पहुंचे तो दरवाजे के ठीक सामने एक पुराना ब्रीफकेस रखा देखा।
उन्होंने आसपास के लोगों से ब्रीफकेस के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी जानकारी नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने ब्रीफकेस को गाय आदि से सुरक्षित किया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों को सुरक्षित करते हुए ब्रीफकेस का एक्स-रे कर उसमें रखे सामान की जानकारी ली गई।
ब्रीफकेस के अंदर एक कपड़े का ब्रीफकेस और उसके अंदर कागजात रखे मिले
टीम के सदस्य ब्रीफकेस को अपने कब्जे में लेकर यमुना किनारे ले गए। जहां पहुंचने पर उन्होंने सूटकेस को खोला। उसमें मिले सामान को नष्ट कर दिया। बम निरोधक दस्ता के प्रभारी ने बताया कि ब्रीफकेस को नष्ट करने में मात्र आधा घंटा लगा। ब्रीफकेस के अंदर एक कपड़े का ब्रीफकेस और उसके अंदर कागजात रखे मिले। बाकी कागजात से कोई जानकारी नहीं लग सकी लेकिन एक कागजात मथुरा की रहने वाली अंजलि अग्रवाल का था। यह कक्षा आठ का रिजल्ट था। कान्हा की नगरी में पुलिस इन दिनों सतर्क है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। एसपी सिटी उदय सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को लावारिस सूटकेस की जानकारी दी थी। अब सब कुछ ठीक है।
- बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक हादसा: सावन के तीसरे सोमवार को मची भगदड़ में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल - August 17, 2026
- जब अखिलेश यादव से युवती ने कहा—”आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन सरकार बनाओ”, सपा प्रमुख ने दिया यह जवाब - August 17, 2026
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026