Abu Road, Sirohi, Rajasthan, India, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 3 जनवरी 2023 को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड तथा माउण्ट आबू आ रही हैं। 3 जनवरी को दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर मानपुर हवाई पट्टी पर उतरेंगी। इसके बाद वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन जायेंगी। वहॉं डायमंड हॉल में आजादी से अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत आध्यात्मिक सशक्तिरण से स्वर्णिम भारत का उदय विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।
जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति जी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के माउण्ट आबू स्थित ज्ञान सरोवर जायेंगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद प्रात: ध्यान साधना के तत्पश्चात पांडव भवन जाएंगी, जहां ब्रह्मा बाबा की कमरे तथा समाधि स्थल शांति स्तम्भ पर पुष्पांजलि और ध्यान साधना के पश्चात वे पुन: ज्ञान सरोवर में भोजन कर पाली के लिए प्रस्थान करेंगी।

उनके आगमन को लेकर सिरोही के जिला कलेक्टर डॉ. भंवर लाल के साथ सभी आला अफसरों ने शांतिवन के डायमंड हॉल का दौरा किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सिरोही सीईओ टी शुभमंगला, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, एडीएम कालूराम खौड़, माउण्ट आबू एसडीएम राहुल जैन, आबू रोड एसडीएम नीलम लखारा, माउण्ट आबू उपपुलिस अधीक्षक योगेश शर्मा, तहसीलदार रायचन्द देवासी, पर्यटन की उपनिदेशक स्मिता मीना, पीडब्लूडी एक्सईएन पारस सिंगारिया, यूआईटी एक्सईएन वाष्र्णेय समेत तमाम आलाधिकरी उपस्थित थे।
- आगरा छावनी परिषद कार्यालय में भारी हंगामा: जमीन विवाद के बीच महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, मची अफरा-तफरी - July 15, 2026
- Agra News: सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकानों का मामला गर्माया, नगर निगम के नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप - July 15, 2026
- नोएडा में स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - July 15, 2026