जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार सुबह से जारी एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने कहा, “अंसार गज़वतुल हिंद के आतंकवादी सफ़त मुज़फ़्फ़र सोफ़ी उर्फ मुआविया और लश्कर के आतंकवादी उमर तेली उर्फ़ तल्हा को त्राल में मारा गया. दोनों आतंकवादी श्रीनगर में हाल ही में हुई कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे. ये सरपंच (समीर अहमद) की हत्या में भी शामिल थे.”
इससे पहले मंलवार को जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने इशारों में पाकिस्तान को इसका ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि हमले एक पड़ोसी देश से प्रायोजित किए जा रहे हैं, कुछ लोग घाटी में अमन-चैन है इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं.
-एजेंसियां
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026