उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया ने उस पर हमला किया, तो वह दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करेगा.
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग की ओर से ये बयान आया है.
कुछ दिनों पहले दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा था कि उनकी सेना उत्तर कोरिया में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है.
दोनों देशों के बीच ये बयानबाज़ी तब की जा रही है, जब दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं.
क़रीब छह महीने की चुप्पी के बाद ये दूसरी बार है जब किम जोंग उन की बहन ने इस तरह की चेतावनी दक्षिण कोरिया को दी है.
उन्होंने कहा कि “दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया पर हमला करने की बात करते हुए एक “बड़ी ग़लती” की है. अगर दक्षिण कोरिया ने ऐसा किया तो उत्तर कोरिया इसका जवाब परमाणु हमले से देगा.”
हालांकि किम यो-जोंग ने स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया युद्ध नहीं चाहता, लिहाज़ा वो हमले की शुरुआत ख़ुद नहीं करेगा.
-एजेंसियां
- …ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे… रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर बोला हमला - August 28, 2026
- लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गया अनूठा रक्षाबंधन: ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने सीएम योगी की कलाई पर बांधी राखी - August 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गार्डों से विवाद के बाद गरमाई सियासत: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ सपा ने दर्ज कराया मुकदमा - August 28, 2026