पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख़ रशीद ने दावा किया है कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद अगर इमरान ख़ान ने पीएम पद से इस्तीफ़ा दिया तो उसके बाद, “ये लोग उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्हें गिरफ़्तार कर लेंगे.”
स्थानीय चैनल एआरवाई न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का लोकतंत्र गंभीर ख़तरे में है.
उन्होंने कहा, “यहां स्थिति बहुत ख़राब हैं. देश के लिए चुनाव कराना ही एकमात्र विकल्प है. जब इमरान ख़ान बाहर आएंगे तो ये लोग उन्हें गिरफ़्तार कर लेंगे. ये लोग इमरान ख़ान को बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
शेख़ रशीद ने कहा कि “विदेशी ताकतें केवल यही चाहती हैं कि इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ माहौल बना दे.”
कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव के बाद यहां जल्द चुनाव कराए जा सकते हैं. यहां 155 चुनाव क्षेत्रों में उपचुनाव करवाए जा सकते हैं जिसका मतलब ये है कि अधिकतर चुनाव पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में होंगे.
पीटीआई के बाग़ी सदस्य विपक्ष के चैंबर में मौजूद
नेशनल असेंबली में मौजूद बीबीसी की संवाददाता हुमैरा कंवल के मुताबिक़ अविश्वाल प्रस्ताव पर वोटिंग के शुरू होने से पहले 60 से ज़्यादा विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर पहुंच चुके हैं.
सत्र इस्लामाबाद के समयानुसार 11:30 बजे शुरू होना है.
-एजेंसियां
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026
- संत रविदास की 650वीं जयंती को समर्पित होगा संस्कार भारती का दीपोत्सव, आगरा के कमला नगर में 2 नवंबर को सजेगा आनंद मेला; महिलाओं और बच्चों की कला को मिलेगा मंच - October 30, 2026