उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश में हालांकि, कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं और राज्य में महामारी को लेकर सभी तरह के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है लेकिन फिर भी सरकार इसे लेकर काफी सतर्क दिखाई दे रही है। यही कारण है कि नई सरकार संभालते ही योगी आदित्यनाथ ने 9 लोगों की नई टीम बनाई है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को पहली बैठक भी की है।
मीटिंग में योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, चिकित्सा मंत्री मयंकेश्वर सिंह के साथ चिकित्सा और ग्राम्य विकास के अधिकारी शामिल हुए।
टीम-11 को किया था टीम-9
इससे पहले बीते साल कोरोना के गंभीर हालात के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने अधिकारियों और मंत्रियों को लेकर टीम-11 बनाई थी। कोरोना महामारी के दौरान राहत और बचाव कार्यों की प्लानिंग करने के लिए इस टीम ने काफी मेहनत की थी। बाद में योगी सरकार ने टीम-11 को टीम-9 कर दिया था। अब नई सरकार में भी योगी सरकार नए नवरत्नों के साथ कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में जुट गई है।
-एजेंसियां
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026
- आगरा में फिल्मी अंदाज में चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर शोरूम में घुसा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से उड़ाए 20 हजार रुपये; वारदात सीसीटीवी में कैद - September 19, 2026