दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने फेसबुक को नई सिगरेट कहा है। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू मे मार्क बेनिओफ ने कहा कि फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा है। फेसबुक को रेगुलेट करने की जरूरत है।
मार्क बेनिओफ ने कहा, ‘वे निश्चित रूप से अपने प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले विज्ञापन की सच्चाई नहीं जानते। इस बात की वे खुद पुष्टि भी करते हैं।’
बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी मार्क ने कहा था कि फेसबुक बच्चों को नशे का आदी बना रहा है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मार्क ने कहा है कि फेसबुक एक प्रकाशक है। ऐसे में उसके प्लेटफॉर्म पर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक मानक तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक अन्य कंपनियों के साथ मिलकर डाटा स्टोर कर रहा है।
गौरतलब है कि पिछले साल वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में अपने एक भाषण में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि दुनियाभर के लोग एक ऐसी दुनिया में रहकर उन चीजों को पोस्ट करना चाहेंगे, जिसे तकनीकी कंपनियां 100 फीसदी सच मानती हैं। उन्होंने कहा कि कंटेंट की सच्चाई तय करना यूजर्स की काम है ना कि टेक्नोलॉजी कंपनी की।
मार्क बेनिओफ से पहले कमला हैरिस और एलिजाबेथ वारेन जैसे अमेरिकी सीनेटर्स ने भी फेसबुक को तोड़ने की वकालत की है। बता दें कि अमेरिका में करीब 40 राज्य अटॉर्नी जनरल ने फेसबुक के खिलाफ जांच में शामिल होने का फैसला किया है।
-एजेंसियां
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा कि मामले में इतनी जल्दी क्यों है? - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी गर्माहट: कल अयोध्या जाएगी कांग्रेस, अजय राय के नेतृत्व में रामलला का दर्शन करेंगे बड़े नेता - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी - June 29, 2026