कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल में ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन के चलते विवादों में थे। अब ‘द कपिल शर्मा शो’ से नई खबर सामने आ रही है जिसे सुन फैंस का यकीनन दिल टूट जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही बंद हो सकता है। जी हां, आपने सही सुना, ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफ एयर हो सकता है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि कपिल शर्मा इन दिनों निजी लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद इस तरह की कयासबाजी तेज हो गई।
हुआ यूं कि कपिल शर्मा ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि वह यूएस और कनाडा ट्रिप पर इस साल खूब एन्जॉय करने वाले हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद तेजी से कयास लगाए जाने लगे कि कपिल शर्मा शो से ब्रेक लेने वाले हैं। इस चलते उनका लोकप्रिय शो ऑफ एयर हो सकता है।
अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया है कि कपिल शर्मा की करीब एक महीने की यूएसए ट्रिप है। वह मिड जून तक ही फ्री हो पाएंगे। उनकी इस ट्रिप के चलते शूटिंग संभव नहीं होगी। इस वजह से शो को अस्थाई तौर पर बंद किया जा सकता है। माना जा रहा है कि ये कुछ हफ्तों के लिए ब्रेक होगा, जैसे ही महीनेभर में कपिल शर्मा इंडिया लौटेंगे तो वह फिर से शूटिंग शुरू करेंगे।
बता दें इससे पहले जनवरी 2021 में कपिल शर्मा ने शो से ब्रेक लिया था। दूसरी बार पिता बनने के बाद उन्होंने शो को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था। खुद कपिल शर्मा ने फैन के सवाल पर जवाब देते हुए बताया था कि घर पर उनकी जरूरत है, मेरी पत्नी दूसरी बार मां बनी हैं तो मैं परिवार के साथ समय बिताने और जरूरी कामों के चलते शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रहा हूं।
-एजेंसियां
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026