भारत की दिग्गज मसाला कंपनी MDH अब बिकने की कगार पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) इसे खरीदने की दौड़ में शामिल है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड MDH मसाले बनाने वाली कंपनी महाशियान दी हट्टी के मेजॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए कंपनी से बातचीत कर रही है।
15 हजार करोड़ तक हो सकती है डील की वैल्यू
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि MDH का वैल्यूएशन 10 से 15 हजार करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। भारत में ब्रांडेड मसालों का बाजार खासा बड़ा है और अनुमान है कि 2025 तक यह दोगुना होकर 50,000 करोड़ हो जाएगा।
HUL के शेयर चढ़े
इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद HUL के शेयर मंगलवार को मजबूती के साथ 2,055 रुपए के स्तर पर खुल। कंपनी के शेयर सोमवार को 2,051.45 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे। हालांकि, इसके बाद BSE पर कंपनी के शेयर चार फीसदी तक गिरकर 1,969.25 रुपए पर आ गए।
छोटे से खोखे से हुई थी मसाला बेचने की शुरुआत
MDH मसाला कंपनी की शुरुआत महाशय धर्मपाल गुलाटी ने एक छोटा सा खोखा लगाकर की थी। करोलबाग की अजमल खां रोड पर एक छोटा सा खोखा लगाकर महाशियां दी हट्टी (MDH) के नाम से मसाला बेचना शुरू कर दिया। उनके मसाले लोगों को इतने पसंद आए कि कुछ ही समय में उनकी दुकान मसालों की मशहूर दुकान बन चुकी थी।
धर्मपाल सिंह गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। पाकिस्तान विभाजन के समय उनका परिवार अमृतसर आ गया था। कुछ समय बाद वे परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे। 3 दिसंबर 2020 को धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया था।
-एजेंसियां
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026