हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 07 जून, 2020 के भाग्यफल के बारे में।
मेष
घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। तीर्थयात्रा की योजना कार्यरूप लेगी। संत-महात्मा के दर्शन होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। झंझटों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। मिठाई वितरण करें।
वृष
आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक समृद्धि के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। प्रमाद न करें।
मिथुन
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नए काम की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई वरिष्ठजन सहयोग करेगा। बड़ी समस्या दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी संभव है।
सिंह
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से हल प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
कन्या
जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। राजकीय बाधा से सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
तुला
बिगड़े काम बनेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्राएं मनोरंजक रहेगी।
वृश्चिक
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। सामंजस्य बैठाएं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।
धनु
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें।
मकर
प्रॉपर्टी के कार्य लाभदायक रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
कुंभ
घर के वृद्धजनों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्र व संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मीन
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। अपरिचितों पर अतिविश्वास बड़ी हानि दे सकता है। पार्टनरों से मतभेद तनाव दे सकता है। समय पर काम पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
पंडित वरुण कुमार पालीवाल
सम्पर्क सूत्र – 9457667711
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026