विमानन कंपनी एयर इंडिया के टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर 27 जनवरी 2022 को पूरी हो गई। अब एयर इंडिया पूरी तरह से टाटा समूह की है। टाटा सन्स के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा की ओर से अब एयर इंडिया यांत्रियों के लिए एक वेलकम मैसेज जारी हुआ है।
यह वेलकम मैसेज 18 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें रतन टाटा की आवाज है। मैसेज में रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। यह वीडियो एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
और क्या कहा मैसेज में
अपने मैसेज में रतन टाटा ने यह भी कहा है कि एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए टाटा समूह, एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित है। बता दें कि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा सन्स की इकाई Talace Pvt Ltd अब एयर इंडिया का संचालन कर रही है।
टाटा संस के चेयरमैन लिख चुके हैं कि एयर इंडिया इंप्लॉइज को लेटर
टेकओवर प्रक्रिया पूरी होने के ऐलान के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को एक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर टाटा समूह और एयर इंडिया पर है। लोग यह देखना चाह रहे हैं कि हम दोनों मिलकर क्या हासिल करने वाले हैं। टाटा समूह, एयर इंडिया को विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने को प्रतिबद्ध है। चंद्रशेखरन ने भरोसा जताया है कि एयर इंडिया का स्वर्णिम युग आने वाला है। आगे कहा, ‘‘आज नए अध्याय की शुरुआत है। मैं एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों का हमारे समूह में पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं और साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’
-एजेंसियां
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026