मुंबई। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश शो की विनर रहीं, वहीं प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर अप रहे।
तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के फिनाले को जीत कर ट्रॉफी को घर ले आई हैं। तेजस्वी ने रियलिटी शो में अपने साथी कंटेस्टेंट अभिनेता-मॉडल प्रतीक सहजपाल को हराया। ‘स्वरागिनी’ स्टार ने 40 लाख रुपये नकद पुरस्कार के साथ बिग बॉस 15 की ट्रॉफी भी जीती है। शो के विनर का ऐलान हमेशा की तरह होस्ट सलमान खान ने बेहद खास अंदाज़ में किया।
16 हफ्तों से बिग बॉस के घर में कैद तेजस्वी प्रकाश ने आखिरकार अपनी फैमिली से मुलाकात की है। बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ तेजस्वी ने अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर को फैंस के बीच शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद! चार महीने की चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद एक सपना सच हो गया! ट्रॉफी घर आई है।”
-एजेंसी
- यूपी के बस्ती में टंकी फटने के वीडियो पर सियासत गरम: अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, बाद में खुला साजिश का बड़ा राज - June 21, 2026
- यूपी के हाथरस में झकझोरने वाला मामला: आलू के कारोबार में 22 लाख का घाटा, कर्ज के बोझ तले दबे व्यापारी ने दी जान - June 21, 2026
- मेरठ में दिल दहलाने वाला कांड: प्रेमी संग मिलकर मां ने रची 6 साल के बेटे की हत्या की साजिश, डिलीट व्हाट्सएप चैट से खुला राज - June 21, 2026