नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर (Brendan Taylor) ने एक भारतीय व्यवसायी के साथ बैठक के दौरान ‘मूर्खतापूर्वक’ कोकीन लेने के बाद मैच फिक्सिंग के लिए ब्लैकमेल किये जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को समय पर नहीं देने के कारण उन पर कई साल का प्रतिबंध लग सकता है।
टेलर ने इस गलती को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया कि भारतीय व्यवसायी ने उन्हें भारत में ‘प्रायोजक’ दिलाने और जिम्बाब्वे में एक टी20 टूर्नामेंट की संभावित योजना पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने इस व्यवसायी के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि उन्हें अक्टूबर, 2019 में 15,000 डॉलर की पेशकश की गई थी।
टेलर ने कहा, ‘‘हमने साथ में शराब पी और शाम के समय उन्होंने मुझे कोकीन की पेशकश की। वे खुद भी कोकीन ले रहे थे। मैंने मूर्खता से इसका सेवन कर लिया। इस घटना के बाद मुझे अब तक लाखों बार पछतावा हो चुका है। मुझे उस बात को छुपा कर रखने का पछतावा है कि उस रात उन्होंने कैसे मेरा इस्तेमाल किया।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगली सुबह वे लोग फिर से मेरे होटल कमरे में आये और कोकीन लेते हुए मेरा वीडियो मुझे दिखाया। उन्होंने मुझ से कहा कि मैं उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में फिक्सिंग करूं नहीं तो मेरे वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे।’’
हालांकि सितंबर 2021 में टेलर संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026