देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक हुई। इसमें चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां जारी रखने पर सहमति बनी है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैन हफ्ते भर बढ़ा दिया गया है।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए। 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई थी, जिसे बाद में 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे एक बार फिर बढ़ाया गया है।
प्रचार के दूसरे तरीकों पर छूट
सूत्रों का कहना है कि आयोग ने प्रचार के दूसरे तरीकों में कुछ छूट दी है। इंडोर में मीटिंग के लिए 300 या हॉल की क्षमता के अनुसार 50% तक की मंजूरी है, लेकिन इसके लिए जिला चुनाव आयोग से पहले इस संबंध में मंजूरी लेना अनिवार्य होगा और कोरोना के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। सिर्फ सोशल मीडिया पर कैम्पेन करने की इजाजत रहेगी।
- Agra News: उम्मीद की किरण बना ‘श्री गिरिराज जी सेवक मंडल’, विशेष बच्चों के लिए आयोजित शिविर में 300 से अधिक का हुआ उपचार - July 12, 2026
- एमएलसी विजय शिवहरे का जन्मदिवस बना ‘जनकल्याण पर्व’: 11 करोड़ की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण - July 12, 2026
- आगरा में साइबर पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बाह निवासी युवक पर FIR - July 12, 2026