Live Story Time
Prayagraj, Uttar Pradesh, India, Bharat. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आगरा निवासी पूर्व पीसीएस अधिकारी अमिताभ अपनी अद्धांगिनी मीरा अमिताभ के साथ 21 दिन का कल्पवास कर रहे हैं। इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष के रूप में सेवा कार्य भी कर रहे हैं। रोजाना चाय, कंबल, शॉल, साड़ी वितरण चल रहा है।
21 दिन में क्या करेंगे
रोजान 1000 चाय वितरित की जा रही हैं। इस तरह 21 दिन में 21000 चाय दी जाएंगी। 850 कंबल, 150 शॉल और 101 साड़ियां वितरित की जा रही हैं। इसके लिए सात लोग लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे मिंटो पार्क पास, छावनी परिषद, अरैल, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, सोहबतिया बाग, मधवापुर, रेलवे स्टेशन रामबाग, में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

एक फरवरी तक अभियान
श्री अमिताभ ने फोन पर बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र की महिला या विधवा को साड़ी दी जा रही है। प्रयास यह है कि जिसे आवश्यकता है, उसे मिले। इसके बाद भी अगर कोई इच्छा प्रकट करता है तो मना नहीं किया जा रहा है। यह अभियान 1 फरवरी को पूर्ण हो जाएगा।
आगरा में सतत सेवा कार्य
यह पूछे जाने पर कि प्रयागराज में जाकर यह सेवा करने की क्यों सूझी तो श्री अमिताभ ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी के नाम पुण्य का खाता भी जोड़ना है और दैवयोग से महाकुंभ का अवसर मिल गया। हम आगरा में तो सेवा कार्य कर ही रहे हैं, यह बात अलग है कि प्रत्येक कार्य को अखबार में प्रकाशित नहीं करवा रहे हैं। हम कार्य करने में विश्वास रखते हैं, प्रचार में नहीं।
- मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक - October 13, 2026
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026