Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा (DIOS) ने सुमित राहुल मैमोरियल सीनियर से. स्कूल कमलानगर की मनमानी को उजागर किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रोग्रेसिव एसोसियेशन आफ पेरेन्टस आगरा (पापा) संरक्षक एवं संस्थापक मनोज शर्मा ने शिकायत की थी सुमित राहुल मैमोरियल सीनियर से. स्कूल कमला नगर आगरा वाल्मीकि जयंती पर भी खोला गया था। इसका जनसुनवाई सन्दर्भ संख्या 40014624046443 है। शिकायत की जांच प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल जयनगर, शमसाबाद, आगरा द्वारा की गयी। जांच अधिकारी के द्वारा यह तथ्य उल्लिखित किया है कि दिनांक 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विद्यालय खोला गया था। जांच अधिकारी ने शिकायत से सम्बन्धित तथ्य पुष्टित पाए।
डीआईओएस ने नोटिल में लिखा है, “आपके विद्यालय से सम्बन्धित कतिपय शिकायतें कार्यालय में प्राप्त होती रहती है। यह स्थिति उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में आपको अन्तिम रूप से चेतावनी देते हुये निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में उक्त की पुनरावृत्ति ना हो तथा इस सम्बन्ध में अपना सुस्पष्ट स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को तीन कार्य दिवस के अन्तर्गत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिती में उच्चाधिकारियों को प्रकरण सन्दर्भित कर दिया जायेगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्थाधिकारी का होगा।” इसकी एक प्रति श्री मनोज शर्मा को भी भेजी गई है।
क्या आपको लगता है कि आप ओवरवेट या अंडरवेट हैं? या फिर आप विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हैं? तो आज से ही अपनी सेहत की चिंता करना शुरू कर दीजिए। मैं इस सफर में आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं।*
आप सिर्फ खानपान में बदलाव करके भी स्वस्थ रह सकते हैं।
यह तो आप जानते ही होंगे कि ओवरवेट कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है। ⚖️
*फ्री हेल्थ चेकअप और पौष्टिक नाश्ता*
डॉ. भानु प्रताप सिंह
पत्रकार, लेखक ✍️
आगरा
संपर्क करें:
9412652233
8279625939
- आगरा का ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की थी 2.26 करोड़ की ठगी, टूंडला से दबोचा गया मुख्य आरोपी - June 28, 2026
- आगरा में भीषण अग्निकांड: डिफेंस कॉलोनी स्थित टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख - June 28, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला: बोले- क्या सिर्फ प्यादे पिटेंगे या बादशाहों पर भी …. - June 28, 2026