Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. दिल्ली में इंटरनेशनल बिजनेस अवॉर्ड संस्था ने देशभर के कैटरर्स बुलाए। उनकी योग्यता के अनुसार सभी को सम्मानित किया। आगरा के दीप कैटरर्स को उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ कैटरिंग (सबसे प्रामाणिक और पेशेवर कैटरिंग सेवाएँ) का पुरस्कार दिया गया।
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दीप कैटरर्स के संजय कपूर और रिषभ कपूर को आईबीए 2024 ट्रॉफी प्रदान की। उन्हें श्रेष्ठ सेवाओं के लिए बधाई दी। अपेक्षा की कि भविष्य में भी प्रामाणिक सेवाएं देकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतेंगे।
रिषभ कपूर ने बताया कि कैटरिंग का काम विश्वास पर आधारित है। हम कैटरिंग के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। अपनी पार्टी को संतुष्ट करते हैं। इसी के परिणामस्वरूप हमें यह पुरस्कार मिला है।
संजय कपूर ने इंटरनेशनल बिजनेस अवॉर्ड संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, एक मूल्यवान ग्राहक के रूप में आपने हमें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अपने रिश्ते को और मज़बूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपका कभी न खत्म होने वाला समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
पढ़िए डॉक्टर भानु प्रताप सिंह की पुस्तक
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026