Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला का कहना है कि आध्यात्मिक चेतना और विराट ज्ञान परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित करके ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। उन्होंने जीवन जीने का मूलमंत्र भी दिया।
डॉ. रौतेला आध्यात्मिक जागृति द्वारा जीवन प्रबंधन विषय पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा द्वारा आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के विवेकानंद सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यवक्ता डॉ. हरीश रौतेला, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूरन डावर, विशिष्ट अतिथि निर्मल गिरी गोस्वामी और डॉ. एमपीएस ग्रुप के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने भगवान श्रीगणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया|
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आर.एस.एस के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने प्रकृति के तादात्म्य के अनुरूप जीवन जीने को सच्चा अध्यात्म बताया| उन्होंने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में लोग स्वतंत्र चिंतन करके भी अपने अंदर के आत्मतत्व को पहचानने में असमर्थ हैं। उन्होंने धर्म और आध्यात्म दोनों को संयोजक तत्व बताते हुए कहा कि धर्म हमें सभ्यता, समाज व लोगों से जोड़ता है और अध्यात्म स्वयं को स्वयं से| उन्होंने जो धारण करने योग्य नहीं है उसे एक तरफ रखकर जो धारण करने योग्य है उसे जीवन में उतारने का मूलमंत्र दिया| कहा कि आध्यात्मिक चेतना और विराट ज्ञान परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित करके ही राष्ट्र की उन्नति संभव है।

डॉ एमपीएस ग्रुप के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि आध्यात्म स्वयं को जानने की प्रकिया है। हम सभी भौतिकता की दौड़ में उलझ गये हैं और मानवीय चेतना का परावलंबन हो गया है। आध्यात्मिक चेतना जाग्रत होने पर हम जीवन का प्रबंधन बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने “ज्ञानात ध्यान विशिष्यते” की अवधारणा समझाते हुए बताया कि ध्यान ज्ञान से बढ़कर होता है। हमें अपनी याददाश्त के सहारे जीने के बजाय कल्पनाशक्ति के द्वारा सत्य को जानकर अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख समाजसेवी पूरन डाबर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आज के अवसाद से भरे माहौल में सकारात्मकता का अहसास कराते हैं। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होना अंत्यत आवश्यक हैं|
डॉ. एम पी एस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक डॉ ए. के. गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया| कार्यक्रम के समापन पर डॉ. एम पी एस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य चार्ल्स क्लेरेंस ने किया| कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रबल प्रताप सिंह ने किया| इस अवसर पर आर.एस.एस के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुलश्रेष्ठ, हरीशंकर शर्मा, प्रमोद चौहान, पंकज खण्डेलवाल, संजीव माहेश्वरी, सचिन, मंजीत, डॉ रेनुका डंग, सुभाष ढल, डॉ. एमपीएस ग्रुप के सीओओ अजय राज सिंह राजावत, डीन एकेडमिक विकास शर्मा, डीन एडमिन चंद्रशेखर सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे|
- Het casino Spinogrino – Is het echt Legit en Betrouwbaar voor Bezoekers in Nederland? - August 12, 2026
- Yep Casino – Puterea Fiecărei Învârtiri în România - August 12, 2026
- OscarSpin Casino – Možnosti vkladů a výběrů v ČR - August 11, 2026