*जनपद के कृषक रहें सावधान, सोलर पम्प लगवाने हेतु किसी को न दें पैसे।*
*पात्र लाभार्थियों को दर्ज मोबाईल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से किया जाता है सूचित, धनराशि पोर्टल के माध्यम से करायी जाती है जमा।*
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश में सोलर पंप लगाने के नाम पर किसानों से ठगी की जा रही है। खाते में पैसे भेजने के नाम पर बैंक की जानकारी मांगी जा रही है। फिर ओटीपी बताते ही खातों से पैसे उड़ा दिए जाते हैं।
उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि जनपद आगरा के कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर सोलर पम्प की बुकिंग करायी गयी है। कुछ फर्जी संस्था और असामाजिक तत्वों द्वारा कृषकों को फोन करके सोलर पम्प के अवशेष कृषक अंश की धनराशि हेतु खाता संख्या एवं कोड इत्यादि उपलब्ध कराकर जमा करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है। कृषकों से फोन करके पैसे की मॉग की जा रही है।
इस तरह से फोन के माध्यम से दूरभाष पर बात कर खाता संख्या इत्यादि उपलब्ध कराकर धनराशि जमा कराने हेतु कहने वालों से सतर्क रहें। उनके झॉसे में न आयें। सोलर पम्प की बुकिंग विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in के माध्यम से की जाती है। कन्फर्म टोकन की धनराशि भी पोर्टल से जनरेट चालान/ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाता है, जिसके विषय में जानकारी उनके द्वारा दर्ज कराये गये मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है।
- आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने 13 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का किया ऐलान; जारी किया संयुक्त बयान - November 10, 2026
- देशभर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पावन पर्व; पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के साथ दी बधाई, दिग्गज नेताओं ने भी साझा की भावनाएं - November 10, 2026
- साल 2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री का पद? आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में खोले कई बड़े राज - November 10, 2026