लकी ड्रॉ के जरिए आठ कर्मियों का चयन, आगे सभी को उपलब्ध कराने की योजना
Agra, Uttar Pradesh, India. रेनबो हॉस्पिटल (Rainbow Hospital agra) की प्रमुख डॉ. जयदीप मल्होत्रा (Dr Jaideep Malhotra ) का कहना है कि अभी भी हम सभी कोरोना वायरस महामारी लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साफ है कि इस समय एक अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (health Insurance policy ) की आवश्यकता है। वैसे तो हेल्थ पॉलिसी होना हमेशा ही आवश्यक है।
एरिस मोंटाना कंपनी के सहयोग से रेनबो हॉस्पिटल में आठ स्वास्थ्य कर्मियों को दो-दो लाख की हेल्थ मेडिक्लेम पॉलिसी उपलब्ध कराई गईं। यह पॉलिसी उन स्वास्थ्य कर्मियों को दी गईं जिन्होंने कोविड काल में लगातार मरीजों को सेवाएं प्रदान कीं। आठ कर्मचारियों में लक्ष्मी वर्मा, डेबोला रॉय, भूरा खान, राजवीर सिंह, भगवान सिंह, सरिता बेनिट, रवि सिंह, सागर कुमार का चयन लकी ड्रा के जरिए किया गया था। आगे यह पॉलिसी कई चरणों में अन्य कर्मचारियों को भी उपलब्ध कराने की योजना है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. राजीव लोचन शर्मा (Dr Narendra Malhotra, Dr Jaideep Malhotra, Dr Neharika Malhotra, Dr Keshav Malhotra, Dr Rajiv Lochan Sharma) ने पॉलिसी के दस्तावेज कर्मचारियों को सुपुर्द किए और अच्छा काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की टीम को आधा दर्जन अवॉर्ड
इधर रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3110 की ओर से डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और उनकी रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी टीम को आधा दर्जन से अधिक प्रोत्साहन अवॉर्ड भी दिए गए। बता दें कि डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के सत्र 2020-21 में अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में क्लब ने कोरोना काल में मरीजों का उपचार, दवा वितरण, स्वास्थ्य शिविर, पलायन के दौर में मजदूरों की मदद करने, पौधरोपण अभियान, समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पर्यावरण, प्रदूषण, पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए गए उनके अभियान, साक्षरता प्रोग्राम, वोकेशनल सर्विस, पोलियो एंड इंटरनेशनल सर्विस, एक्सीलेंट वर्क आदि के लिए गवर्नर एप्रिशियेशन अवॉर्ड अपने नाम किए।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026