Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में महिला अपनी मां और ताऊ के साथ अपनी शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर जा पहुंची। बात हुई और फिर तकरार, इसके बाद युवक के परिजनों ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया। परिजनों द्वारा रिश्ता ठुकराना युवक को भारी पड़ गया। हरनौल मोड़ से पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिश्ता ठुकराये जाने के बाद महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बलात्कार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला की ओर से पिछले साल 25 नवम्बर को थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि युवक ने उसे शादी का वादा किया था। इस पर इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। कई बार जोर जबरदस्ती भी की। बदनामी के डर से वह चुप रही। इसके बाद वह शादी की बात से मुकरने लगा। जब वह अपनी मां और ताऊ को साथ लेकर आगरा जिले के थाना डौकी अंतर्गत गांव मदरा में युवक के घर पहुंची। युवक के घर पहुंची और पूरी बात बताई तो युवक के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट कर दी।
महिला के मुताबिक उसकी शादी युवक
के संपर्क में आने से पहले हो चुकी थी। पति शराब सहित दूसरे व्यसनों में पड़ गया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। इसी बीच उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हो गई। युवक ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ संबंध बनाता रहा। इंस्पेक्टर थाना नौहझील महाराज सिंह भाटी के मुताबिक युवक दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहा था, उसे हरनौल मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।