Hathras (Uttar Pradesh, India) ।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नायिका इवेंट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दसवीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया गया। नायिका इवेंट के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी डी के सिंह द्वारा दसवीं कक्षा की टॉपर जे के इंटर कॉलेज तामसी की छात्रा कुमारी काजल को 1 दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी नियुक्त किया गया।
नायिका इवेंट के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर रुचि गुप्ता द्वारा दसवीं कक्षा में जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी विजेता को 1 दिन के लिए क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया। पद पर रहते हुए 1 दिन की क्षेत्राधिकारी छात्रा द्वारा पुलिस विभाग की कार्यशैली के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई तथा सरकारी वाहन से भ्रमण कर आम जनमानस से संपर्क किया गया।
एक दिन की अधिकारी छात्राओं से उनके इस पद पर रहते हुए अनुभव के विषय में पूछने पर छात्राओं ने बताया कि वह खुद को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही हैं तथा स्वयं जीवन में उनके द्वारा इस से भी ऊंचे पद पर पहुंचने का प्रण लिया गया साथ ही मेधावी छात्राओं ने जनपद की समस्त बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों का लाभ उठाते हुए अपना मनोबल बढ़ाये रखना चाहिये।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम , विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज, केयरटेकर रामजी वर्मा, परामर्शदाता नीतू, अरविंद, जिला समन्वयक ज्योति तोमर, सीमा, प्रतिष्ठा, कंचन, प्रवीण,शिवप्रसाद, कैलाश, ललिता, शिशुपाल आदि मौजूद थे।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026