बाह के उगनपुरा में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम; 2.476 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को देने पर योगी कैबिनेट की मुहर, सांसद चाहर ने जताया आभार

आगरा/लखनऊ: आगरा जिले के बाह विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। बाह क्षेत्र के उगनपुरा गांव में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में उगनपुरा […]

Continue Reading

आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी

आगरा: पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आगरा के शमसाबाद रोड क्षेत्र में स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल, श्यामों (बरौली अहीर) में आगामी 25 नवंबर 2026 को ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आने वाली युवा टीमें अपना दमखम दिखाएंगी […]

Continue Reading

ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’

आगरा: ताजनगरी में आयोजित ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का तीसरे और अंतिम दिन भव्य समारोह व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। महोत्सव के समापन अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा और उन्हें फेस्टिवल निदेशक सूरज तिवारी द्वारा ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट […]

Continue Reading

COP31 सम्मेलन में दारासिंह खुराना का डंका: 2026 के ‘100 वैश्विक प्रभावशाली लोगों’ में मिली जगह

अंताल्या (तुर्किये)/नई दिल्ली: भारतीय अभिनेता, समाजसेवी और अंतरराष्ट्रीय मंचों के प्रसिद्ध संचालक दारासिंह खुराना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। तुर्किये के अंताल्या शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के 31वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) के दौरान दारासिंह खुराना को ‘2026 के 100 वैश्विक प्रभावशाली लोगों’ (100 Global Impact Leaders) की प्रतिष्ठित सूची […]

Continue Reading

क्या ‘जंगलीवुड’ बनेगी भारतीय सिनेमा की नई सनसनी? दमदार ट्रेलर ने जीता युवाओं का दिल, नेपोटिज्म और पर्दे के पीछे की सच्चाई पर वार

मुंबई/नई दिल्ली: आने वाली स्वतंत्र हिंदी फिल्म ‘जंगलीवुड’ (Junglywood) के हालिया जारी ट्रेलर ने दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को खासा चौंका दिया है। इस ट्रेलर में हिंदी फिल्म उद्योग के एक ऐसे संवेदनशील और तीखे पहलू की झलक दिखाई गई है, जिस पर आमतौर पर चर्चा तो खूब होती है, लेकिन पर्दे पर खुलकर कहने […]

Continue Reading

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की बढ़ीं मुश्किलें: गाजियाबाद की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया घर की कुर्की का आदेश

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 से पहले नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। गाजियाबाद की विशेष एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने वर्ष 2018 के एक आपराधिक मामले में बार-बार पेश न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद के […]

Continue Reading

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत: ईडी की याचिका खारिज, हाईकोर्ट के जमानत आदेश में फिलहाल दखल से इनकार

नई दिल्ली/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से दो अलग-अलग मामलों में बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से साफ […]

Continue Reading

SIR पर पूर्व जज गौड़ा ने कहा- एक पार्टी को सत्ता में पहुंचाने के लिए हटाये 13 करोड़ नाम

नई दिल्ली/भुवनेश्वर: देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक घमासान और कानूनी बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज ने चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सर्वोच्च अदालत से सेवानिवृत्त जस्टिस वी. गोपाल गौड़ा ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग […]

Continue Reading

पूर्वी यूपी का इनामी शार्प शूटर वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर: गाजीपुर से गोरखपुर तक फैला था खौफ, अवैध असलहों की तस्करी में भी था शामिल

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया. पुलिस के मुताबिक, वाहिद अंसारी बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था. उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. इस मुठभेड़ में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी […]

Continue Reading

गोरखपुर में अखिलेश यादव का 20 किमी लंबा मेगा रोड शो: सीएम योगी के गढ़ में उमड़ा जनसैलाब, ‘पीडीए’ रथ से सपा ने दिखाया दम

गोरखपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र और राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में 20 किलोमीटर लंबा विशाल रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अहसास कराया। गोरखपुर […]

Continue Reading